शिवपुरी। गुना-शिवपुरी सांसद डॉक्टर केपी यादव के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को मुर्ख मंत्री कहे जाने वाले वायरल वीडियो सामने आने पर सोमवार शाम प्रभारी मंत्री बोले वह मेरा छोटा भाई जैसा है। इस मामले को यही विराम लगा दो। दरअसल सोमवार शाम जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया शिवपुरी आए और उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक होटल युवराज में ली। बैठक खत्म होने के बाद जब उनसे ने पूछा कि सांसद केपी यादव की मुर्ख मंत्री की टिप्पणी पर आपको क्या कहना है। तो जवाब में वह पहले मुस्कुराए फिर बोले कि वह तो मेरा छोटा भाई है। अब इस बात को यहीं विराम दे दो। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को लेकर क्या टिप्स दिए। जब यह सवाल उनसे पूछा तो वह बोले की अंदर की बात तो आपको बाहर नहीं बता सकता। लेकिन हमने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी तैयारी के लिए जुट जाने को कहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं की परेशानियां भी सुनी। जब उनसे पूछा कि कुछ कार्यकर्ता एसडीएम पिछोर को हटाने की मांग कर रहे हैं तो जवाब में प्रभारी मंत्री बोले हमारे ही कुछ कार्यकर्ता उन्हें हटाना चाहते हैं। और हमारे ही कुछ कार्यकर्ता उन्हें रखना भी चाहते हैं। वैसे मैंने कोर कमेटी में बात की है, आगे हम इस पर निर्णय लेंगे। इसके बाद में सर्किट हाउस पर अधिकारियों की बैठक लेने निकल गए। सूत्रों की माने तो भाजपा की बैठक के दौरान रामस्वरूप रावत ने पार्टी जिलाध्यक्ष के प्रति नाराजगी जाहिर की। और पूछा कि क्या पार्टी से दोगलापन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे तो जवाब में जिलाध्यक्ष बाथम बोले- जो पार्टी अनुशासन तोड़ेगा उसे खिलाफ कार्रवाई अवश्य की जाएगी।
सांसद यादव की मूर्ख मंत्री वाली टिप्पणी पर प्रभारी मंत्री बोले- वह मेरा छोटा भाई / Shivpuri News




