शिवपुरी। मायापुर थाना पुलिस ने तीन महीने पहले किशोरी को अगवा करने के जुर्म में युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अगवा करने के बाद युवक ने किशोरी से ज्यादती की। जानकारी के मुताबिक 22 फरवरी को खडोय गांव से 16 साल की किशोरी खेत से घर नहीं लौटी थी। परिजनों ने देवेंद्र साहू पर संदेह जताया था। पुलिस ने 22 मई को नाबालिग को बरामद कर लिया और ज्यादती का मामला सामने आने पर धारा 366, 376, 344, एवं पॉक्सो एक्ट क तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने 23 मई को देवेंद्र (20) पुत्र रामस्वरूप साहू को गिरफ्तार कर लिया है।
किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला पुलिस गिरफ्त में / Shivpuri News




