शिवपुरी| बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम दीघोद में सोमवार की दोपहर किसान खेत से ट्रांसफार्मर उतार रहा था। अचानक किसान को करंट लग गया। गंभीर हालत में इलाज के लिए परिजन बदरवास अस्पताल लेकर आए जहां चैकअप के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक किसान चंद्रभान (39) पुत्र रघुराज सिंह यादव निवासी दीघोद सोमवार की दोपहर को खेत में खंबे से ट्रांसफार्मर उतार रहा था। इसी दौरान चंद्रभान को करंट लग गया। करंट लगते ही नीचे गिर गया और परिजन आनन फानन में बदरवास अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन इलाज से पहले ही चंद्रभान दम तोड़ चुका था। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
ट्रांसफार्मर उतार रहे किसान को लगा करंट, मौत / Shivpuri News




