दिन में बारिश शाम के गिरे ओले, पारे में आई तेजी से गिरावट / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी में रविवार की रात से प्री मानसून की शुरुआत हुई। जहां बीते रात झमाझम बदरा बरसे, जिससे रात से ही शिवपुरी शहर का मौसम सुहाना हो गया। सुबह से हल्की धूप निकली। जिसने गर्मी का असर एकबार दिखाना शुरू ही किया था कि दोपहर 12 बजे से एक बार फिर शिवपुरी के आसमान पर बदराओं की घटा उमड़ पड़ी, देखते ही देखते तेज ठंडी हवाओं ने गर्मी के मौसम को ठंडक में तब्दील कर दिया जिसके बाद एकाएक हुई बारिश शुरू हुई। वारिश के बाद शिवपुरी शहर में बादल चारों ओर छाए हुए है। बादलों की गरज के साथ तेज गति से चल रही हवाएं ठंडक का एहसास लगातार करा रहीं है। शाम के समय फिर बारिश हुई और बारिश के साथ ओले भी गिरे।