Press "Enter" to skip to content

विकास का पहिया आगे बढ़ाने के लिए पंचायतों के चुनाव जीतना आवश्यक : प्रभारी मंत्री महेंद्रसिंह सिसौदिया / Shivpuri News

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा की जिला बैठक संपन्न

शिवपुरी। 23 मई को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर होटल यवराज में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा संगठन प्रभारी केशव सिंह भदौरिया, प्रभारी मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सर्व प्रथम संगठन महापुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलित कर विधिवत शुभारंभ किया।

मंत्री महेंद्रसिंह सिसौदिया ने संबोधित करते हुए कहा की आप लोगों ने लोकसभा विधानसभा नगरीय निकाय सहित कई चुनाव पार्टी को जिताए हैं विकास का पहिया आगे बढ़ने के लिये जिले में नगर पालिका नगर परिषद, जिला,पंचायत, जनपद, पंच सरपंच जनप्रतिनिधि हमारी विचारधारा के जितना आवश्यक है हमारे चुनाव की प्रक्रिया नियमित थी परन्तु दुर्भाग्य से 2018 में कांग्रेस की सरकार बन गई जिसके कारण चुनाव सम्पन्न नहीं हो सके। उन्होंने कहा प्रत्येक नगरीय निकाय क्षेत्रों में संचालन समिति बनाई जाएगी। हम वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में चुनावो में सफलता हासिल करेंगे। हमारे कार्यकर्ता हमारी पार्टी की विचारधारा एवं हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी ज्यादा से ज्यादा आमजन तक पहुचने का कार्य करे।

 

संगठन प्रभारी केशवसिंह भदौरिया ने कहा कि शहरी क्षेत्र के विकास में नगर निगम नगर पालिका व नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्र के विकास में पंचायत संस्थाओं की विकास में अहम भूमिका होती है चुनाव में प्रत्याशी का चयन योग्यता के आधार पर हो कार्यकर्ता समन्वय के साथ चुनाव लड़े और अधिक से अधिक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव में विजयी हो

 

जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि चुनावों के लिए कानूनी एवं तकनीकी प्रभारी सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के प्रभारी सभी नगरीय निकायों में बनाये जाएंगे। जिले के प्रत्येक मंडल स्तर पर हितग्राही सम्मलेन हो और उन्हें सम्मानित किया जाए। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक लोंगो को जागरूक करना होगा। मध्य प्रदेश सरकार ने ओबीसी वर्ग के आरक्षण के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है महाराष्ट्र और बिहार में बगैर आरक्षण के चुनाव संपन्न हुए लेकिन हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेश संगठन के मुखिया वीडी शर्मा जी ने चुनाव से पहले ही बोल दिया था कि पिछड़ा वर्ग आरक्षण के बगैर हम चुनाव नही करायेंगे।

बैठक में भाजपा केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त जसवंत जाटव, रमेश खटीक,  मंत्री सुरेश राठखेडा, पूर्व विधायक महेंद्र यादव, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती, पूर्व विधायक माखनलाल राठौर, पूर्व विधायक भैया साहब लोधी, जंडेलसिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरवीर रघुवंशी, बैजनाथ यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केशवसिंह तोमर, रामस्वरूप रिझारी, उपाध्यक्ष मंजुला जैन, अशोक खंडेलवाल, नबावसिंह कुशवाह, हेमंत ओझा, ओमप्रकाश जैन, रामकली जाटव, मंत्री मनीष अग्रवाल, कार्यालय मंत्री अमित भार्गव, मनोज शर्मा, महामंत्री सोनू बिरथरे, गगन खटीक, पृथ्वीराज जादौन, दीपेश फर्डनीश,  पिछडा वर्ग मोर्चा अध्‍यक्ष संजय कुशवाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, केपी परमार सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन कार्यक्रमों का होगा आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 30 मई 2022 को 8 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, इन वर्षों में जहां कई ऐतिहासिक निर्णय देशहित में लिए गए हैं ,वही अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर होते हुए देश विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूते हुए निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस हेतु माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार 30 मई से 15 जून तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु जिला स्तर पर सयोजक एवं सह संयोजक के रूप में पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!