ट्रैफिक प्रभारी रणवीर की कार्रवाई, सड़क पर खड़े वाहनों के चालान काटे, कुछ को पहुंचाया यातायात थाने / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में लगातार यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात विभाग द्धारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। और काफी हद तक शहर की यातायात व्यवस्था सुधरी भी है। वहीं यातायात प्रभारी द्धारा लगातार लोगों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जानकारी व समझाईश दी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद भी लोग समझने को तैयार नहीं है और वाहन को चाहे जहां पार्क कर देते हैं जिससे ट्रेफिक जाम होता है। ऐसे ही वाहन चालकों पर यातायात प्रभारी यादव द्धारा चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान कई वाहनों को यातायात थाने भी पहुंचवाया गय।
यातायात प्रभारी रणवीर यादव ने बताया कि आज हमने सड़क पर बैंक के सामने नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर चालानी ​की है। हमारे द्धारा लगातार वाहन चालकों को समझाईश दी जाती है लेकिन कुछ दिनों तक तो ठीक चलता है लेकिन उसके बाद फिर पहले जैसा हाल हो जाता है। इसी क्रम में आज चालानी कार्रवाई की गई है और यह लगातार जारी रहेगी।