शिवपुरी। थाना तेंदुआ पर 4 मई को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि मैं अपने घर के बाहर दरवाजे पर खडा था तभी मेरा भाई विनोद रावत आया और बोला मुझे शराब के लिये रुपये दो पैसे नहीं देने की बात पर विनोद गाली—गलौंज करने लगा और मारपीट कर बोला कि आईन्दा रुपये देने से मना किया तो जान से खत्म कर दूंगा। मामल में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की।
विवेचना के दौरान आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस द्वारा आरोपी का पुराना रिकॉर्ड खंगाला तो आरोपी थाने का हिस्ट्रीसीटर निकला एवं 15 अपराध पंजीबद्ध निकले। थाना प्रभारी तेंदुआ उनि मुकेश दुबोलिया द्वारा पुलिस टीम बनाकर ग्राम देहरोद, पहाडी, रौंदा के पहुचे तो मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी विनोद रावत आम रोड पर बैठा है। सूचना पर से बरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे मुखबिर के बताये स्थान पर गये तो आरोपी गांव के पास रोड के पास खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागा जिसे घेर कर पकडा। आरोपी से अपराध के संबंध में पूछताछ की गई तो अपराध करना स्वीकार किया, पुलिस द्वारा आरोपी हिस्ट्रीसीटर को गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी तेंदुआ मुकेश दुबौलिया के अलावा कार्यवाहक उपनिरीक्षक जगदीश रावत, प्रधान आरक्षक विश्वनाथ तोमर, आरक्षक अमरीश कुमार, बलवंत पाल, दूल्हे जामोद, शिववीर सेंगर, विक्रम बाजोरिया, भुवनेश शर्मा और आरक्षक चालक रामअवतार गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही ।






Be First to Comment