शिवपुरी। भौंती थाने के पिपारा गांव में आंधी की वजह से टीनशेड उड़कर आई और खुले में सो रहे युवक के चेहरे व सिर से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई है। दीपेश (23) पुत्र खेमराज लोधी निवासी पिपारा शनिवार की रात 10 बजे खुले में सो रहा था। रात करीब 10 बजे आंधी चली और टीनशेड उड़कर उसके चेहरे पर आंखों व सिर से टकराई। जख्मी होने पर परिजन इलाज कराने झांसी ले जा रहे थे, तभी रास्ते में दीपेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
आंधी में उड़ी टीनशेड, युवक के चेहरे से टकराई, मौत / Shivpuri News




