शिवपुरी। जिले में बीती रात आई आंधी से मौसम सुहाना हो गया। तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन अचानक आई इस आंधी से किसानों को भी भारी नुकसान उठान पड़ा। जिले के कुछ इलाकों में आगजनी की घटना भी देखने को मिली।
करैरा थाने के मछावली गांव स्थित खेत में गेहूं की पराली जलाने के दौरान किसान ने आग लगाई थी। तभी आंधी आ गई। आग तेजी से फैलने के लगी। आग सबसे पहले भूसे के कूप तक जा पहुंची। जिससे वहां रखा भूसा धूं-धूं कर जलने लगा। भड़कती आग को देख ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फायरब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
5 घरों को लिया चपेट में
आग पर काबू पाने के बाद फायर ब्रिगेड वापस जाने लगी। लेकिन तेज हवाओं ने दबी हुई चिंगारी को फिर हवा दे दी। भूसे की आग हवा के सपोर्ट से फिर उठने लगी। इस बार आग तेजी से भड़की और गांव के 4 घरों को चपेट में ले लिया। शिवपुरी से भी फायर ब्रिगेड मंगवाई गई।
शिवपुरी की फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना से घर में रखा सामान जल गया। इससे करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हो गया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने भी काफी नुकसान होने की बात कही। नुकसान का सर्वे करवाने के बाद किसानों को मुआवजा दिए जाने की बात कही गई।






Be First to Comment