शिवपुरी। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक ने एक बार फिर पुलिस महकमे में बदलाव किया है। जिसमें शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर किए है।
इंस्पेक्टर अमित भदोरिया को पुलिस लाइन से नवीन पदस्थापना देते हुए थाना प्रभारी बदरवास बनाया गया है। निरीक्षक राकेश शर्मा को थाना प्रभारी बदरवास से हटाकर साइबर सेल का प्रभारी बनाया है। इसके अलावा उप निरीक्षक अशोक जोशी थाना प्रभारी गोपालपुर से हटाकर थाना बदरवास, उप निरीक्षक कुलदीप सगर थाना कोतवाली से थाना प्रभारी गोपालपुर, उप निरीक्षक अंकित उपाध्याय थाना कोतवाली से थाना कोलारस, उप निरीक्षक अरविंद छारी थाना कोलारस से थाना कोतवाली और कार्यवाहक एसआई बीरेंद्र मार्को को थाना गोवर्धन से थाना कोतवाली के लिए स्थानांतरित किया है। पुलिस कप्तान राजेश सिंह चंदेल ने कुछ दिनों के भीतर पुलिस महकमे में यह तीसरा बदलाव किया है।






Be First to Comment