शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बमेरा में चचेरे भाई ने अपने भाई की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण शादी में लेट पहुंचना बताया जा रहा है। पुलिस नेे मामले में फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार भगवत पुत्र हरनारायण लोधी 25 वर्ष निवासी ग्राम सिरसौद थाना अमोला ने बताया कि बीते रोज रात करीबन 10 बजे वह अपनी बहन के साथ ग्राम बमेरा में शादी में आया हुआ था। तभी वहां चचेरा भाई आनंद लोधी निवासी सिरसौद आया और गाली—गलौंज करते हुए बोला कि अब तूं यहां क्यों आया है पहले क्यों नहीं आया। जब मैंने गाली देने से मना किया तो दांत से मुझे काट लिया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।






Be First to Comment