शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आईटीआई ग्राउंड से पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध कट्टे के साथ पकड़ा है। पकड़े गए युवक पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आईटीआई ग्राउंड में एक युवक बैठा है और वह संदिग्ध है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौकेी पर पहुंची यहां युवक को पकड़ा और तलाशी ली तो उसके पास से एक 315 बोर का कट्टा बरामद किया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम विक्रम उर्फ छोटू पुत्र स्व. रामहेत शर्मा 34 वर्ष निवासी ग्राम खरईभाट खोरघार थाना सिरसौद का रहने वाला बताया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।




