Press "Enter" to skip to content

बिजली आपरेटर से मारपीट के मामले में तीन पर एफआईआर / Shivpuri News

इंदार। इंदार थाना क्षेत्र के तहत ग्राम बिजरोनी में बिजली कंपनी में आपरेटर के पद पर पदस्थ मनीष कुशवाह की 8 मई को अज्ञात लोगों ने मारपीट कर दी थी। मामले को लेकर मनीष ने थाने में आवेदन दिया, जिस पर पुलिस ने विवेचना कर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

घटनाक्रम के अनुसार 8 मई को उपकेंद्र बिजरोनी पर पदस्थ मनीष कुशवाह आपरेटर ने वितरण केन्द्र कार्यालय खतौरा मे जानकारी दी कि रात में लगभग 2.40 पर 33/11 के व्ही उपकेन्द्र बिजरोनी पर देवी सिंह किरार एवं अन्य दो व्यक्ति के साथ आया ओर कहने लगे की सप्लाई क्यों बंद कर दी थी तो मनीष कुशवाह आपरेटर द्वारा बताया गया कि एनडीसीसी के निर्देशानुसार लोड शेडिंग होने के कारण बंद की गई थी इतने में ही देवी सिंह किरार एवं उनके साथी ने मुझसे मारपीट की ओर पैनलो में लात मारी और साथ ही 4 वर्ष का विद्युत संबंधित रिकार्ड क्षतिग्रस्त कर दिया एवं जान से मारने की धमकी दी। मामले को लेकर मनीष ने एक आवेदन दिया जिस पर पुलिस ने जांच—पड़ताल के बाद देवीसिंह किरार व अन्य दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!