शिवपुरी। युवा मोर्चा शिवपुरी द्धारा यूथ कनेक्ट को लेकर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन शहर के नक्षत्र गार्डन मे किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कौशल विकास बोर्ड के राज्य मंत्री नरेंद्र बिरथरे मौजूद रहे एवं कार्यक्रम जिला प्रभारी लवी खंडेलवाल भाजपा जिला महामंत्री एवं युवा मोर्चा जिला प्रभारी गगन खटीक, सोनू बिरथरे, जिला मंत्री मनीष अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रुद्राक्ष गौड, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा नवनीत सेन एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन युवा मोर्चा महामंत्री मयंक दीक्षित द्धारा किया गया।
कार्यक्रम में शिवपुरी की सभी विधानसभाओं से 45 प्रतिभागी चयनित होकर जिला स्तर पर आए जिसमें निर्णायकगण के रूप में अक्षत बंसल (नालंदा एकेडमी), पंकज आहूजा (सचिव अभिभाषक संघ), डॉ राकेश राठौर मौजूद रहे। कार्यक्रम 11 प्रतिभागी चयनित होकर संभाग स्तर पर पहुंचेंगे
जिसका आयोजन ग्वालियर में किया जाएगा। कार्यक्रम का आभार व्यक्त अमित यादव ने किया। प्रतिभागी में अंशिका जैन, सनछेप, अटल शर्मा, राहुल राजपूत, स्नेहा भार्गव, सत्यम गुप्ता, भानू समाधिया, शैलेश जाटव, ईशु शर्मा, गुंजन लहरी, पार्वती लोधी का चयन संभाग स्तर के लिए चयन हुआ।






Be First to Comment