Press "Enter" to skip to content

पत्नी ने खाई चूहामार दवाई:पति की प्रताड़ना से थी पीड़ित, कमाई के रूपयों से पी लेता था शराब / Kolaras News

शिवपुरी। शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र के बैरसिया गांव की रहने वाली महिला ने अपने शराबी पति से परेशान होकर चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया। जिसके बाद महिला के माता-पिता ने उसे शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जिला अस्पताल में भर्ती रचना आदिवासी ने बताया कि उसकी शादी महेश आदिवासी से हुई थी। महेश कुछ काम धंधा नहीं करता था। जिससे घर में खाने के लाले पड़े रहते थे। जिसके बाद वह अपने पति को लेकर मायके ग्राम बैरसिया अपने माता-पिता के साथ रहने आ गई।

रचना आदिवासी ने बताया कि मायके में रहकर उसने सोचा था कि उसका पति मेहनत मजदूरी करके घर चलाने में थोड़ा सहयोग करेगा लेकिन इसके बाद भी वह मेहनत मजदूरी करने के लिए नहीं जाता था। इस बीच वह शराब का भी ज्यादा आदी हो चुका था। महेश आए दिन शराब के नशे में घर आता था और उसके साथ मारपीट करता था। पति महेश जब कभी मेहनत मजदूरी के लिए चला जाता था और मजदूरी के मिले पूरे पैसों से शराब पी लेता था और उसके साथ मारपीट करता था। उसके 3 बच्चे भी हैं। लंबे समय से वे अपने पति की प्रताड़ना सह रही थी बीते रोज भी वह घर पर शराब के नशे में आया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद पति महेश ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। हर रोज की मारपीट से तंग आकर उसने चूहे मारने की दवा खा ली।

पत्नी की मजदूरी से पीता शराब

रचना अपने पति महेश से इतनी प्रताड़ित हो चुकी है। जब वह मेहनत मजदूरी करके कुछ पैसे कमाकर घर पर लाती थी तो वह उन पैसों की भी शराब पी लेता है। इसी बात से नाराज होकर उसने आज चूहे मारने की दवा खा ली।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!