बैराड़। बैराड़ थाने के बेहरगमा में नाबालिग किशोरी से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। पड़ोसी रात के समय नाबालिग युवती को जबरदस्ती पकड़ कर ले गया। उसे जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। मामला 18 मई की रात 1 बजे सामने आया। पीड़िता ने शुक्रवार देर रात परिजनों के साथत बैराड़ थाने पहुंच कर इस बात की रिपोर्ट लिखवाई थी। पुलिस ने दुष्कर्म समेत पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया।
टॉयलेट जाते समय उठा ले गया था आरोपी
रिपोर्ट में बताया गया कि नाबालिग अपने में घर के आंगन में बने टॉयलेट में गई थी। तभी 18 साल का पड़ोसी छोटू वहां आया। उसने पीछे से जबरदस्ती पकड़कर मुंह बंद कर दिया। नाबालिग किसी को आवाज नहीं लगा सकी। आरोपी ने फिर उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज कर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेट अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को शनिवार सुबह ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया।
गर्भवती है नाबालिग
पुलिस ने बताया कि नाबालिग का मेडिकल कराने के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल भिजवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया कि नाबालिग गर्भवती है। नाबालिग कितने दिनों से गर्भवती है, इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामला गंभीर है, इसकी जांच जारी है।






Be First to Comment