अंगूर के सही नहीं मिले दाम तो फेंक दिए नाले में / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के कोर्ट रोड से आ रही है। यहां एक वीडियो वायरल हुआ है जिसें व्यापारियों ने अंगूर नाले में फेंक दिए। व्यापारियों का कहना था कि उन्होंने जिस भाव में अंगूर खरीदा और जितना भाड़ा दिया उसके बराबर दाम भी नहीं मिल पा रहे हैं। हमें काफी नुकसान हो गया है और अब अंगूर भी कोई नहीं खरीद रहा है। इससे नाराज होकर व्यापारियों ने अंगूर ठंडी सड़क पर बने नाले में फेंक दिए।