शिवपुरी-भारत देश के पूर्व प्तप्रधानमंत्री, पंचायती राज व सूचना क्रांति के जनक आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि शनिवार को स्थानीय जिला मुख्यालय स्थित गांधी सेवा आश्रम पर मानव सेवा के रूप में मनाई गई। यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शमा्र के द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन संस्मरण को स्मरण करते हुए बताया गया कि आधुनिक युग की पहचान सर्वप्रथम राजीव गांधी ही थी जिन्होंने पंचायती राज एवं सूचना क्रांति के जनक के रूप में आधुनिक भारत का निर्माण किया, ऐसे अविस्तणीय योगदान को भुलाया नहीं जा सकता और हमें उनके पदचिह्नों पर चलकर देश सेवा करना है इसलिए राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलें। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के द्वारा भी स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अन्य कांग्रेसजन भी मौजूद रहे जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां गांधी आश्रम पर पंडित श्रीप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में एवं जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के सभी वरिष्ठ प्तपदाधिकारी, नेतागण, प्रकोष्ठ, जिलाध्यक्ष महिला संगठन कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग संगठन, सोशल मीडिया, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई एवं कार्यकर्ताओं आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की और राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन किया।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की मनाई गई पुण्यतिथि / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment