Press "Enter" to skip to content

चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक 23 को / Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी की पंचायत, जनपद, जिला पंचायत चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण जिला बैठक 23 मई सोमवार समय दोपहर 3 बजे स्थान युवराज होटल खिन्नी नाका पर रखी गई है। इस जिला बैठक में जिला भाजपा संगठन प्रभारी केशव सिंह भदौरिया, प्रभारी मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।

बैठक में सासंद, विधायक, पूर्व विधायक, जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, भाजपा जिला पदाधिकारी, भाजपा मण्डल के अध्यक्ष-महामंत्री, मोर्चो के जिलाध्यक्ष, भाजपा प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, जिला संयोजक मौजूद रहेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!