शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने हॉस्पिटल के पास बाइक सवार पत्थर से टकराकर गिर गया। घटना में बाइक सवार सहित 4 साल का पुत्र भी घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र पुत्र करीमा जाटव 25 निवासी शंकरपुर सिरसौद ने बताया कि आज सुबह वह अपनी बहन के यहां चकराना जा रहा था जब वह पोहरी हॉस्पिटल के पास पहुंचा तो बाइक के आगे पत्थर आ गया जिससे बाइक जा टकराई और मैं अपना संतुलन खो बैठा। घटना में पिता—पुत्र घायल हो गए। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवाया।




