शिवपुरी। जिले के अमोलपठा क्षेत्र में एक बाइक सवार गाय से टकरा गया जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल को एम्बूलेंस द्धारा जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार जनवेद जाटव शनिवार को सुबह के समय बाइक से किसी काम से जा रहा था तभी अमोलपठा के पास सड़क पर अचानक गाय आ गई। अचानक गाय सामने आ जाने के कारण जनवेद बाइक को संभाल नहीं पाया और सीधे गाय से जा टकराया और जमीन पर गिरकर गंभीर चोटिल हो गया। मौके पर निकल रहे लोगों ने सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बूलेंस से उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।




