रन्नौद। रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम माडा गणेशखेडा में घूरा भरने को लेकर विवाद हो गया। विवाद में गांव के आदिवासी युवक ने पिता—पुत्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे वह चोटिल हो गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादी महेश पुत्र बेजनाथ लोधी 50 साल निवासी माडा गणेशखेडा ने बताया बी बीते रोज शाम करीब 6.30 बजे वह अपने ट्रेक्टर ट्राली में लडके श्रीराम के साथ खेत में खाद डालने के लिए घर के पीछे आम रास्ता के घूरे को ट्रेक्टर ट्राली मे भर रहा था तभी गांव का रामप्रसाद आदिवासी हाथ में कुल्हाडी लिए आया और बोला कि तुम यहां घूरा यहां से भरकर नहीं ले जाओगे। जिस पर मैंने कहा कि जमीन हमारी घूरा हमारा है तुम क्यो ले जाओगे इतना कहने पर रामप्रसाद आदिवासी मुझे व मेरे लडके को गाली देने लगा जब गाली देने से इंकार किया तो कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।






Be First to Comment