Press "Enter" to skip to content

SDPI प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, सबको सुरक्षा सबको मकान का चलेगा अभियान / Shivpuri News

शिवपुरी। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया, मध्यप्रदेश की कार्यसमिति की बैठक भोपाल में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गई व मध्यप्रदेश के  इन्दौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, श्योपुर और शिवपुरी में पार्टी ने निकाय चुनाव में में अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दस वर्षीय कार्ययोजना और पार्टी विस्तार को अमल में लाने का भी एलान किया है।

 

पार्टी ने आगामी एक वर्ष के लिए एक अभियान की शुरुआत की है जिसका शीर्षक “सबको सुरक्षा सबको मकान” है। इसके तहत प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और मौलिक अधिकारों की रक्षा तथा प्रदेश में पनप रहे बुलडोजर आतंक से प्रत्येक नागरिक के मकान, दुकान और व्यापारिक प्रतिष्ठान की रक्षा सम्मिलित है।

 

बैठक में पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया गया जिसके तहत सर्व सहमति से अब्दुल रऊफ बेलिम को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। साथ ही पार्टी में परवेज़ कुरैशी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।

 

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी अब्दुल सत्तार की, प्रारम्भिक भाषण राष्ट्रीय महासचिव मजीद फैज़ी ने दिया, स्वागत भाषण प्रदेश उपाध्यक्ष इरफानुलहक अंसारी ने दिया तथा आगामी दस वर्षीय कार्ययोजना के सम्बन्ध में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया, महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अज़हर तम्बोली ने विस्तार से जानकारी दी। पार्टी की वर्क रिपोर्ट प्रदेश महासचिव डॉक्टर मुमताज़ कुरैशी ने पेश की एवं आभार प्रदर्शन पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एड्वोकेट विदयराज मालवीय ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पुर्व प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट साजिद सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष शमशाद अली, प्रदेश सचिव आरिफ खान तथा विभिन्न ज़िलों से पार्टी के ज़िला अध्यक्ष और ज़िला महासचिवों ने बैठक में हिस्सा लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!