Press "Enter" to skip to content

जिला खेल विभाग के द्वारा पुलिस अधिकारियों के लिए फिटनेस कैम्प 24 को / Shivpuri News

शिवपुरी। स्वस्थ शरीर निरोगी काया और फिटनेस युक्त हो शरीर हमारा, इसे ध्यान में रखते हुए जिला खेल विभाग के द्वारा स्थानीय माधवराव सिंधिया खेल परिसर में आगामी 24 मई को प्रात: 6 बजे से 9 बजे तक आमजन के लिए कार्य करने वाली पुलिस विभाग के अधिकारियों के लिए एक दिवसीय फिटनेस कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

 

जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे ने बताया कि पुलिस विभाग के अधिकारी लगातार 24 घंटे ही अपनी सेवाओं में लगे रहते है ऐसे में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला खेल विभाग के द्वारा पुलिस विभाग के अधिकारियों के लिए फिटनेस इंडिया अभियान के तहत फिटनेस कैम्प का आयोजन स्थानीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में 24 मई को किया जा रहा है। जिसमें पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित पुलिस विभाग के एएसपी प्रवीण भूरिया, एसडीओपी अजय भार्गव सहित थाना कोतवाली, फिजीकल और देहात थाना प्रभारी व अन्य पुलिस थानों के अधिकारीगण इस फिटनेस कैम्प में भाग लेंगें। यहां फिटनेस को लेकर स्वयं जिला खेल अधिकारी व उनका अधीनस्थ स्टाफ इस फिटनेस कैम्प में पुलिस अधिकारियों को स्वस्थ शरीर बनाए रखने के लिए कई आवश्यक व्यायाम कराऐंगें साथ ही किस तरह का भोजन करें, व्यायाम कैसा करना है आदि के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी ताकि यह पुलिस अधिकारी स्वयं अपने घरों व आंगन और परिसर में मौजूद स्थानों पर फिटनेस कर अपने शरीर को चुस्त-दुरूस्त रख सकें। यह शिविर 24 मई को प्रात: 6 बजे से 9 बजे तक रहेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!