Press "Enter" to skip to content

शादी में नाबालिगों ने 22 लाख के गहनो से भरा बैग उड़ाया / Shivpuri News

दिनारा/शिवपुरी‎ कस्बे में एक मैरिज गार्डन में 19-20‎ मई की दरम्यानी रात 2 बजे दो‎ नाबालिग 22 लाख के गहनों से भरा‎ बैग चुराकर ले गए हैं। बैग गायब होते‎ ही शादी समारोह में अफरा तफरी‎ मच गई। पुलिस को सूचना दी और‎ सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दो‎ नाबालिग बच्चे गद्दे की आड़ लेकर‎ शादी समारोह से निकलते नजर‎ आए।‎

राजेंद्र यादव निवासी दिनारा की‎ बेटी की 19 मई को मैरिज गार्डन से‎ शादी आयोजित की गई थी। झांसी के‎ हसारी से बारात आई थी। दुल्हन को‎ चढ़ाने के लिए वर पक्ष सोने के‎ आभूषण लाया था। बताया जा रहा है‎ कि रात करीब 2 बजे मंडप की‎ तैयारियां चल रहीं थीं। तभी 2:07‎ बजे पता चला कि सोने के गहनों‎ वाला बैग किसी ने पार कर दिया।
बैग गायब होने के बाद खाना तलाशी ‎ शुरू हुई। फिर पुलिस को सूचना‎ देकर बुलवाया। मैरिज गार्डन में लगे‎ सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो नाबालिग‎ बच्चे बैग लेकर जाते नजर आए।‎

बैग लेकर हॉल से बाहर‎ निकले तो गद्दे की ओट लेकर‎ निकलते दिख रहे

सीसीटीवी‎ फुटेज से स्पष्ट हो गया कि दोनों बच्चे‎ बैग चुराकर ले गए हैं। अन्य फुटेज में‎ हॉल से निकलते वक्त सामने‎ महिलाएं खड़ी थीं। दोनो बच्चे फोम‎ की ओट में बाहर निकलते दिख रहे‎ हैं। इसके बाद बाहर आए और एक‎ अल्टो कार से किसी व्यक्ति के साथ‎ भाग निकले।‎

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!