शिवपुरी. खबर शिवपुरी के लुधावली से है. यहाँ हम आपको बता दें कि लुधावली में दो लोगों ने सिलेंडर गाड़ी से सिलेंडर चुराने का प्रयास किया वहीं बाइक पर सिलेंडर रखकर भागने का भी प्रयास किया लेकिन गाड़ी के ड्राइवर ने उनको पकड़ लिया.
गाड़ी के ड्राइवर विजय रजक के अनुसार विजय ने गौशाला लुधावली में गाड़ी खड़ी थी तभी दो लोग आए और गाड़ी में से सिलेंडर निकालकर गाड़ी पर रख लिया तभी विजय रजक ने उनको देख लिया और उनसे पूछा कि यह सिलेंडर कहां ले जा रहे हो तभी उन्होंने बोला कि यह सिलेंडर हमारा है तुम्हारा नहीं है तभी ड्राइवर ने उनसे कहा कि गाड़ी में कैमरा लगा हुआ है इससे वह डर गए और उन्होंने स्वीकार किया कि गाड़ी में से सिलेंडर उठाया है. अंत में दोनों लोग बोले कि हम आपसे मजाक कर रहे थे.




