शिवपुरी. खबर शिवपुरी के जिला चिकित्सालय से है हम आपको बता दें कि जिला चिकित्सालय में आज 4 लोगों को भर्ती कराया गया है एक परिवार कार में सवार होकर भोपाल से ग्वालियर की तरफ जा रहा था तभी ग्राम कुल्हाड़ी के पास अनियंत्रित होकर इनोवा कार पलट गई जिसके बाद घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं
जानकारी के अनुसार कार मालिक विजय कुमार ने बताया कि वह भोपाल निवासी हैं और कुछ काम से ग्वालियर अपनी फैमिली के साथ जा रहे थे तभी अचानक कुछ फटने की आवाज आई और कार पलट गई ग्राम कुल्हाड़ी के पास यह कार पलटी विजय कुमार ने बताया कि उसके साथ उसकी पत्नी ड्राइवर और एक बच्ची थी जो कि घायल हो गए हैं जिनको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है






Be First to Comment