शिवपुरी। खबर पोहरी क्षेत्र के ग्राम से आ रही है। यहां रहने वाले नाबालिग प्रेमी जोड़े घर छोड़कर भाग गए लेकिन कहीं जा पाते इससे पहले ही पुलिस ने लड़की बरामद कर नाबालिग प्रेमी को पकड़ लिया है।
जानकारी के अनुसार पोहरी के ग्राम में रहने वाला एक 17 वर्षीय नाबालिग जो ड्रायवरी करता है का प्रेम प्रसंग दूसरे गांव की 14 वर्षीय नाबालिग से हो गया। बीती रात नाबालिग आया और लड़की को अपने साथ भगा कर ले गया। लेकिन परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना कर दी जिससे पुलिस हरकत में आई और दोनों को पकड़ लिया। लड़की के चेहरे पर चोट है जब पुलिस ने पूछा कि यह कैसे लगी तो बताया कि भागते समय लग गई। फिलहाल पुलिस ने लड़की को मेडीकल करवाने के लिए जिला अस्पताल भेजा है।




