शिवपुरी। अमोला थना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम करमई में एक आदिवासी महिला ने खेत में डालने वाली दवाई खा ली जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। गंभीर अवस्था में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार फुला पत्नी अशोक आदिवासी निवासी करई अपने तीन बच्चों को लेकर खेत पर गई हुई थी। वहीं उसने खेत पर रखी दवाई खा ली जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जब महिला की बिगड़ी हालत देखी तो परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।




