Press "Enter" to skip to content

साहब…! सालों से नहीं गया गांव, एफआईआर में लिखा दिया झूठा नाम, उसे हटवाएं / Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी आफिस अपनी आए अमरसिंह ने आवेदन के माध्यम से अपनी फरियाद सुनाते हुए कहा कि बीते दिनों उसके भाई की लडाई गांव में रहने वाले युवकों से हुई थी। घटना के बाद केस दर्ज हुआ उस एफआईआर में मेरा व पुत्र का नाम झूठा लिखवा दिया गया है जबकि वह 15—20 साल पहले गांव छोड़ चुका है और पिछोर में रहता है। इसलिए उसका एफआईआर से नाम हटवाया जाए।

अमरसिंह ने बताया कि ग्राम राजापुर में उसका भाई रहता है। बीते दिनों खेती के विवाद को लेकर उसकी लड़ाई पास वाले खेत के मालिक से हो गई। घटना के बाद एफआईआर दर्ज हुई जिसमें उसका व उसके बेटे का झूठा नाम लिखा दिया गया है जबकि घटना वाले दिन वहां मौके पर ही नहीं था। वह 15—20 साल पहले ही गांव छोड़कर आ गया है और तब से ही पिछोर में निवास कर रहा है। इसलिए उसका व पुत्र का एफआईआर से नाम हटवाया जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!