शिवपुरी। शिवपुरी जिले के ग्राम अहीर मारोरा में पानी की तलाश में जंगल से गांव तरफ आया हिरण का बच्चा सूखे कुएं में जा गिरा जैसे ही ग्रामीणों को इस बात की सूचना लगी तो सभी ग्रामीण एकत्रित होकर कुएं के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कुएं में हिरण का बच्चा है. जिसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से हिरण के बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू किया गया। घंटों चलाया रेस्क्यू आखिर सफलता की सीढ़ी पर पहुंच गया और हिरण के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया जिसके बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी गई।
पानी की तलाश में सूखे कुएं में जा गिरा हिरण का बच्चा ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बचाया / Shivpuri News




