शिवपुरी| राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति शांतनु एस. केमकर ने बताया कि आयोग में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए 9 जुलाई को विशेष अदालतों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग एवं प्रदेश के सभी 52 जिलों में उपभोक्ता आयोग कार्यालयों में यह अदालतें लगेंगी। न्यायमूर्ति केमकर ने बताया कि राज्य उपभोक्ता आयोग में विचाराधीन प्रकरणों के लिए राज्य आयोग कार्यालय भोपाल तथा जिला उपभोक्ता आयोग में विचाराधीन प्रकरणों के लिये संबंधित जिला उपभोक्ता आयोग के जिला मुख्यालय पर स्थित कार्यालय में लोक अदालत लगेगी। लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए इच्छुक पक्षकार/अधिवक्ता से प्री-सिटिंग की कार्रवाई की जाएगी।
उपभोक्ता आयोग की लोक अदालत 9 जुलाई को / Shivpuri News




