पोहरी के ग्राम सालोदा का मामला, विवाहिता ने पुलिस से लगाई केस दर्ज करने की
पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सालोदा में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर 2 बेटी होने और तीसरी बार भी बेटी को जन्म देने पर मारपीट कर घर से निकालने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आवेदन लेकर जांच में ले लिया है। जानकारी के अनुसार रूपवती पुत्री कल्याण कुशवाह निवासी बरखेड़ा ने लिखित शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरी ससुराल ग्राम सालोदा में है। मुझे दो बेटियां पहले हुई थी, इसके बाद तीसरी बेटी जन्म होते ही मेरे ससुर नवल सिंह, सास गनेसी, पति मस्तराम द्वारा मेरे साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया कि तुझे बेटा नहीं हो रहा है। तू बेटी-बेटी को ज न्म दे रही है। इसके अलावा उन्होंने दहेज में बाइक से मांग करते हुए मारपीट कर 7 दिन की बेटी को गोद में देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने तीसरी बेटी को जन्म दिया तो ससुरालियों ने घर से निकाला / Pohari News




