शिवपुरी। सवाईलाल आदिवासी पुत्र मेहरवान आदिवासी ग्राम नागुली तह. पिछोर ने एसपी को लगाई फरियाद में बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले आशा बाई आदिवासी ग्राम डुमघना तह. करैरा के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए। 10 मई को अपने घर से शादी के लिए बाहर गया था जब वह 11 मई को सुबह 6 बजे के घर आया तो देखा कि उसकी पत्नी घर पर नहीं है जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। साथ ही उसके दोनों बच्चे भी नहीं थे। जब इस बात की शिकायत करने वह खोड़ पहुंचा तो उन्होंने कहा कि भौंती थाने जाओ जब मैं भौंती थाने पहुंचा तो वहां उन्होंने शिकायत लिखने से इंकार कर दिया। इसलिए मामले में कार्रवाई कर शिकायत दर्ज करवाई जाए।
पति गया शादी में उधर पत्नी बच्चों के साथ हुई फुर्र / Shivpuri News




