अमरौदा गांव के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव,
अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की संभावना, जांच में जुटी पुलिस
शिवपुरी. खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पोहरी मोहना रोड़ अमरौदा गांव के पास से है जहां बुधवार की सुबह तड़के 4 बजे एक युवक का शव परिजनों को सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला है।
मृतक युवक रामनिवास जाटव उम्र 27 साल मंगलवार की रात से घर से गायब था सुबह परिजनों ने युवक की तलाश की तब युवक का शव अमरौदा गांव के पास सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजा है।मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच जुट गई है।






Be First to Comment