Press "Enter" to skip to content

आंगनबाड़ी गोद लेकर बच्चों की निर्मल मुस्कान का सहारा बनें- खेल मंत्री सिंधिया / Shivpuri News

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री  यशोधरा राजे सिंधिया ने आज गौशाला आंगनवाड़ी केन्द्र वार्ड क्रमांक 16 में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित लाडली लक्ष्मी योजना की हितग्राही बालिकाओं के तृतीय जन्मोत्सव कार्यक्रम एवं कन्या पूजन तथा आंगनवाड़ी भवनों के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया।
इस मौके पर राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, माहिला एवं बाल विकास के डीपीओ देवेन्द्र सुन्दरियाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं कर्मचारी तथा लाभांवित हितग्राही उपस्थित थे।
खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि आंगनबाड़ी गोद लेकर बच्चों की निर्मल मुस्कान का सहारा बनें। उन्होंने एडॉप्ट एन आंगनबाड़ी अभियान के तहत शिवपुरी स्थित बाल शिक्षा केंद्र (आंगनवाड़ी केंद्र) को गोद लेकर क्षेत्र को सुपोषण युक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि बाल शिक्षा केंद्र मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में स्थापित हो। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को गोद लेकर मध्यप्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाने में सफलता मिलेगी। आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने से आने वाले बच्चों के स्वास्थ्य तथा सुविधाओं पर ध्यान दिया जा सकेगा।
मंत्री श्रीमती सिंधिया ने आंगनवाड़ी भवनों का किया शिलान्यास
खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने 93 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 10 आंगनवाड़ी भवनों का शिलान्यास किया। जिसमें आंगनवाड़ी केन्द्र नोहरीकलां, बूढीबरोद क्रमांक-दो, मझेरा, पिपरसमां क्रमांक-दो, टोंगरा क्रमांक-तीन, नागुली, मजरा अमरपुरा, हिम्मतपुर, नावली, पडोरा क्रमांक-दो शामिल है।

मंत्री ने हितग्राहियों को प्रमाण-पत्रों का वितरण कर सम्मानित किया
मंत्री सिंधिया ने लाडली लक्ष्मी जन्मोत्सव कार्यक्रम में लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाणपत्र, 6वीं, 9वीं एवं 11वीं में जाने वाली बालिकाओं को छात्रवृति स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किये। लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले हितग्राहियों में आबदा बानो, रश्मि शाक्य, अशनी पाल, आईशा बानो एवं काव्या कुशवाह शामिल है। इसके साथ ही स्वप्निल यादव को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण तथा श्रीमती रूकसार बानो, आनंद रावत, विशाल जाटव, राहुल परिहार, रविन्द्र गुर्जर, धरमवीर को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हुई सम्मानित
मंत्री सिंधिया ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली सुपोषण सखी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को सम्मान पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली कार्यकर्ताओं में नर्मदा शाक्य, कमलेश जाटव, अंजना लोधी, गायत्री कुशवाह, शिवकुमारी खन्ना, रजनी सेन, पुष्पा राठौर, सीमा ओझा शामिल है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!