Press "Enter" to skip to content

मंत्री राजे ने लेट आने पर लगाई जिलाध्यक्ष बाथम को फटकार / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी में बीते रोज मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया दो दिवसीय दौरे पर आई। यहां उन्होंने थीम रोड का लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का जगह—जगह अभूतपूर्व स्वागत किया गया। आज दूसरे दिन भी मंत्री राजे शहर में थी और कोर कमेटी की बैठक में शामिल होना था। वहीं पंचायत मंत्री महेंद्रसिंह सिसौदिया भी इस बैठक में शामिल होने आ रहे थे। बैठक सर्किट हाउस में आयोजित की जाना थी। मंत्री राजे सही समय से सर्किट हाउस पहुंच गई। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने पूछा कि जिलाध्यक्ष बाथम जी अभी तक क्यों नहीं आए। जिस पर कार्यकर्ताओं ने बताया कि वह मंत्री सिसौदिया के यहां चले गए हैं। जिस पर फिर से वह कार्यकर्ताओं से बातचीत करने लगी। लेकिन कुछ समय बीत जाने के बाद भी जिलाध्यक्ष नहीं आए जिस पर राजे ने फिर से जिलाध्यक्ष के बारे में पूछा तो बताया कि अभी समय लग लग रहा है। ​जब जिलाध्यक्ष मंत्री सिसौदिया जी के साथ सर्किट हाउस में आए तो मंत्री राजे ने जिलाध्यक्ष को फटकार लगा दी। और कहा कि आपकी महत्वपूर्ण बैठक होनी है जिसमें आपको सबसे पहले आना चाहिए। मैं तुम्हारी सीनियर हूं और तुम मुझे इंतजार करवा रहे हो क्या यह सही है। मंत्री जी के इन शब्दों का जिलाध्यक्ष के पास कोई जबाव नहीं था और वह सिर्फ माफी मांगते नजर आए। खबर सूत्रों से

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!