खबर बैराड़ थाना अंतर्गत नगर परिषद बैराड़ के वरोद रोड़ वार्ड संख्या 13 से है। जहां शादी के बाद मायके आई एक नवविवाहिता शौच के बहाने अज्ञात युवक संग भाग गई। पति ने इसकी सूचना अपने ससुर संग बैराड़ थाना पहुंचकर दी जिस पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी। फरियादी रिंकू प्रजापति निवासी बेहरगमा ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी प्रियंका शादी के बाद मायके आई थी जो 15 मई रविवार की शाम को उसकी साली के साथ शौच करने की कह कर घर से गई फिर लौट कर घर नहीं पहुंची।साली ने बताया कि दीदी किसी अज्ञात युवक के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर चली गई। पुलिस ने पति रिंकू की रिपोर्ट पर से गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
शादी के बाद मायके आई 19 वर्षीय युवती शौच के बहाने प्रेमी संग फुर्र, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट / Shivpuri News




