शिवपुरी । गुना जिले के आरोन में शिकारियों द्वारा तीन पुलिसकर्मियों की हत्या की घटना के बाद मुख्यमंत्री ने वन विभाग के साथ पुलिस और प्रशासन के सहयोग से सर्चिंग कराने के निर्देश दिए हैं। लेकिन शिवपुरी जिले के जंगलों में इस तरह की सर्चिंग प्रारंभ नहीं की गई है। फॉरेस्ट एसडीओ मनोज सिंह ने बताया कि सर्चिंग से संबंधित निर्देश नहीं मिले हैं। वहीं एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि डीएफओ से बातचीत की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिले में शिकारियों के सक्रिय रहने जैसी शिकायत नहीं है। इसलिए जंगल में सर्चिंग जैसी कोई जरूरत महसूस नहीं की जा रही है। हालांकि किसी तरह की घटना की स्थिति बनती है तो फॉरेस्ट के संग पुलिस मौजूद रहेगी।
आरोन की घटना के बाद शिवपुरी में सर्चिंग / Shivpuri News




