शिवपुरी। पुलिस ने सोमवार की शाम चेकिंग में बाइक सवार युवक को 6 लाख की स्मैक के साथ पकड़ा है। युवक कोलारस नगर में स्मैक खपाने ला रहा था। लेकिन पुलिस ने सूचना लगते ही धर दबोचा। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। एसआई बैजनाथ मिश्रा दल बल के साथ जगतपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।
मुखबिर से सूचना मिली कि काले रंग की अपाचे बाइक से एक व्यक्ति लुकवासा से कोलारस स्मैक बेचने आ रहा है। चेकिंग के दौरान शाम 6 बजे अपाचे बाइक से आते देख युवक को घेराबंदी करके रोक लिया और पूछताछ की। युवक ने अपना नाम अंकित (28) पुत्र गोविंद शर्मा निवासी ग्राम अदरुनी हाल निवास गायत्री कॉलोनी कोलारस बताया।
तलाशी लेने पर अंकित शर्मा की दाहिनी जेब से बाइक और पॉलीथिन में लिपटी स्मैक निकली। वजन कराने पर 60 ग्राम निकला। स्मैक की कीमत 6 लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने धरा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।






Be First to Comment