शिवपुरी। बैराड़ में 12 वर्ष की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला नरवर के बरखाड़ी गांव का रहने वाला ट्रक ड्रयवरमहेश उर्फ माढू जाटव निकला। यह ट्रक ड्रायवर दुष्कर्म के बाद ट्रक लेकर अहमदाबाद भाग गया लेकिन यहां उसे पुलिस के आने की खबर लगी तो मौके पर ट्रक को छोड़कर बस में बैठकर शिवपुरी आ गया लेकिन शिवपुरी आते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
आरोपी महेश उर्फ माढू उम्र 35 साल पुत्र मानसिंह जाटव निवासी बरखड़ी थाना नरवर भतीजी की रिश्तेदारी में 5 मई 2022 को बैराड़ आया था। बैराड़ नगर में दोपहर 3 बजे बच्ची को अकेली पाकर घुस आया और गलत करके भाग गया। घटना की रिपोर्ट बैराड़ थाने में हुई जहां पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू की और बच्ची को बदमाशों के फोटो दिखाए गए जिसमें उसने महेश उर्फ माढू का फोटो सामने आते ही पहचान लिया। पहचान होने के बाद पुलिस ने महेश की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पता चला महेश दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रक को लेकर अहमदाबाद भा गया। जिस पर पुलिस की एक टीम को अहमदाबाद रवाना किया गया लेकिन यहां ट्रक ड्रायवर महेश को पुलिस के आने की भनक लग गई और वहां से भाग गया और बस में बैठकर शिवपुरी भाग आया। शातिर ट्रक ड्राइवर ने पुलिस की लोकेशन से बाहर निकलने के लिए अपना मोबाइल बंद कर लिया था, बताया जा रहा है कि माढू ने इंदौर आने के बाद अपना मोबाइल चालू किया था। पुलिस टीम ने बस से उतरते ही माढू को दबोच लिया।






Be First to Comment