Press "Enter" to skip to content

  … तूने मुझे बुलाया शेरावालिए, पर्यटक स्वागत केन्द्र पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला पुरातत्व एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में रविवार को  पर्यटक स्वागत केंद्र छत्री रोड पर धार्मिक व देशभक्ति गीतों आधारित डांस, गायन , मिमिक्री व इंस्ट्रुमेंटल धुनों के साथ साथ भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति हुई।

 

उक्त जानकारी देते हुए डीएटीसीसी के सदस्य अरविंद सिंह तोमर ने बताया कि पर्यटक स्वागत केन्द्र पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देश व डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।इस मौके पर नटखट सिनेमा के फ़िल्म डायरेक्टर राजेश झा, महेंद्र सिंह राजावत, आरपीएस कुशवाह, डॉ आरके दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।  कार्यक्रम का संयुक्त संचालन गिरीश मिश्रा व सिंगर मुकेश आचार्य ने किया।

 

शोभित शिवहरे ने दी भरतनाट्यम दी प्रस्तुति

भारत की प्राचीन नृत्य शैली भरतनाट्यम की अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुति दे चुके शिवपुरी के कलाकार शोभित शिवहरे ने पहली बार इसकी शिवपुरी में प्रस्तुति दी। जिन्हें फ़िल्म डायरेक्टर राजेश झा व डीएटीसीसी के अरविंद सिंह तोमर ने शील्ड देकर सम्मानित किया। वही इस बार आनन्द रावत ने मिमिक्री की शानदार प्रस्तुति दी । इसके अलावा सिंगर मुकेश आचार्य व संगीता श्रीवास्तव ने डुएट धार्मिक गीत गाए। इसके अलावा गोपाल किरण, अनमोल भार्गव , दिनेश करेरा,  नीरज राणावत, यशस्वी राणावत, किशन सिंह राणावत, नवीन सिनोरिया गिटार, प्रशांत शाक्य बांसुरी, हर्षित शर्मा कीबोर्ड,  तांजिल प्रीत कौर, धर्मेंद्र साहू, हरिराम साहू, गौरवी सोनी, वाणी गोस्वामी, पंकज श्रीवास्तव, आरके दुबे, श्यामराव मोरे , दिव्या कुशवाह, आदि ने नृत्य के साथ साथ देशभक्ति गीत गाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!