Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पुलिस ने 1 घंटे में किया चोरी का खुलासा:ट्रैक्टर की डिग्गी में रखे पैसे लेकर भागे चोर, दुकान पर गया था किसान / Shivpuri News

शिवपुरी शहर के पोहरी बस स्टैंड पर चोर ने एक किसान को उस समय निशाना बना डाला जब वह अपने दादा के लिए बनियान खरीदने गया था इस दौरान चोर किसान के ट्रैक्टर की डिक्की में रखे एक लाख इक्कतीस हजार को चोरी कर लापता हो गया। जिसकी शिकायत किसान के द्वारा सिटी कोतवाली पुलिस थाने में दर्ज कराई है।

 

सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम जामखो के रहने वाले 33 वर्षीय किसान शिवदयाल धाकड़ ने अपने साथ घटित हुई घटना की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में पहुंचकर दर्ज कराई शिवदयाल धाकड़ ने बताया कि वह चने की फसल बेचने शिवपुरी आया था चने की फसल बेचकर उसे एक लाख वाबन हजार रु मिले थे जिनमें से एक लाख बीस हजार रुपए उसने अपने ट्रैक्टर की डिग्गी में रख लिए थे इस दौरान वे पोहरी के बस स्टैंड पर वह ट्रेक्टर को खड़ा कर अपने दादा के लिए बनियान लेने के लिए होजरी की दुकान पर चला गया। इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके ट्रैक्टर की डिग्गी में रखे हुए पैसों को चोरी कर लिया आज पड़ोस में तलाशा तो पैसों से भरा हुआ बैग नहीं मिला जिसकी शिकायत उसने सिटी कोतवाली थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है।

 

एक घंटे में चोरी का किया खुलासा

 

चोरी की वारदात की शिकायत मिलने के बाद ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खमरिया ने मय दल बल के मौके पर पहुंचकर पतारसी की जहां एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में 2 चोर ट्रैक्टर की डिग्गी में रखे हुए पैसों को निकालते हुए देखें। दोनों चोरों की पहचान संजय जाटव और पुनीत कुशवाह के रूप में की गई जिसके बाद संजय जाटव को पुलिस ने नवाब साहब रोड से गिरफ्तार कर लिया संजय जाटव के पास से किसान के चुराए हुए पैसों में से एक लाख बीस हजार रुपए भी बरामद कर लिए गए अन्य एक चोर पुनीत कुशवाह अभी फरार बताया जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!