शिवपुरी में 2 बाइक की आमने- सामने की भिड़ंत में 1 युवक ने जान गंवा दी। वहीं, हादसे में 4 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, खोड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम सुनाज का रहने वाला 20 वर्षीय छोटू सेन पुत्र अशोक सेन विती रात अपने गांव से अपने दो अन्य साथी कमल लोधी और देवेंद्र लोधी के साथ धार्मिक अनुष्ठान में चल रही रामलीला को देखने निकला था। सुनाज से वीरा की ओर जाते वक्त सामने से आ रही बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई हादसे ने 5 लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने घायल हुए छोटू सेन, कमल लोधी, देवेंद्र लोधी को शिवपुरी के जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान छोटू सेन की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल हुए छोटू सेन की मोटरसाइकिल पर बैठे करण लोधी और देवेंद्र लोधी का उपचार जिला अस्पताल में जारी है वही सामने से आ रही मोटरसाइकिल पर सवार लाटू जाटव सहित एक अन्य युवक को ग्वालियर के लिए रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार सामने से आ रही मोटरसाइकिल की हेड लाइट खराब थी जिसके चलते चालक छोटू सेन सामने से आ रही मोटरसाइकिल को नहीं दिखी। जिससे दोनों मोटरसाइकिल की आमने सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई हादसे में पांचो लोग घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में लाया गया उपचार के दौरान छोटू सेन की मौत हो गई छोटू सेन के साथ सवार घायल कमल लोधी और देवेंद्र लोध का उपचार जिला अस्पताल में जारी है वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार लाटू जाटव सहित एक अन्य को उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। उपचार के दौरान हुई छोटू सेन की मौत के बाद अस्पताल चौकी ने मामला दर्ज कर छोटू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज हादसे की जांच शुरू कर दी है






Be First to Comment