Press "Enter" to skip to content

महाआर्यमन ग्रुप के संतोष ने ब्लड डोनेट कर बचाई गर्भवती महिला की जान / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला अस्पताल में भर्ती समरीन अली की डिलीवरी होनी थी, लेकिन इस दौरान समरीन को ओ पॉजीटिव ब्लड की आवश्यकता थी। परिजनों ने ब्लड बैंक में जाकर जानकारी ली तो पता चला कि ओ पॉजीटिव ब्लड हैं ही नहीं। जब इस बात की जानकारी महाआर्यमन ब्लड डोनेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष आदित्य चंदेल को लगी तो उन्होंने तुरंत ग्रुप के सदस्य संतोष कुशवाह से संपर्क किया। जिस पर संतोष तुरंत अस्पताल गए और रक्तदान किया। संतोष द्धारा रक्तदान किए जाने पर समरीन के परिजनों ने महार्यमन ग्रुप व संतोष का धन्यवाद ज्ञापित किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!