Press "Enter" to skip to content

जानिए क्या हुआ जब एक ट्रक जा टकराया हाईटेंशन बिजली के खंभे से….. / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के तहत आने वाले भैराना—सिंघनिवास मार्ग पर एक ट्रक चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो जाने से वह हाईटेंशन लाइन के खंभे से जा टकराया। ट्रक के टकराते ही खंभा उखड़ गया और बिजली के तार टूट गए। वह तो गनीमत रही कि तार ट्रक से नहीं टकराया नहीं तो बहुत बड़ा हादसा घटित हो सकता था। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बिजली विभाग को दी जिस पर बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बिजली बंद करवाई।

जानकारी के अनुसार जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भौराना-सिंघनिवास मार्ग पर एक ईंटो से भरा ट्रक गुजर रहा था। जहां झिरी गांव के मुख्य बाजार पहुँचते ही ईटों से भरे एक ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रक से बिगड़े संतुलन के बाद चालक ने तीज गति से ट्रक को हाईटेंशन बिजली लाइन के खंबे में टक्कर मार दी।जिससे बिजली लाइन के तारों में जबरदस्त धमाका हुआ और तार टूट कर सड़क पर गिर गए जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी साथ ही ट्रक पर हाईटेंशन बिजली के तार गिरने से बच गए अन्यथा चालू हाईटेंशन बिजली लाइन से ट्रक के टकराने के बाद गंभीर हादसा भी घटित हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ट्रक ने बिजली के खंभे में इतनी जोरदार टक्कर मारी थी कि बिजली का खंभा हवा में झूल गया। हादसा घठित होने के बाद स्थानीय रहवासियों ने आनन-फानन में हादसे की सूचना बिजली विभाग को दी और लाइन को बंद कराया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे बिजली कंपनी के कर्मचारी ने हाइटेंशन लाइन के रिपेरिंग का कार्य शुरू कर दिया गया। इस घटना की शिकायत विधुत वितरण कंपनी के द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!