थाना प्रभारियों के बाद सहायक उप निरीक्षकों के हुए ट्रांसफर्स / Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बीते रोज कई थाना प्रभारियों के स्थानांतरण कर बदलाव कर दिया। जिसके बाद एक बार फिर SP चंदेल ने सहायक उप निरीक्षकों की एक सूची जारी की है। जिसमें सहायक उपनिरीक्षक के तबादले किए गए। जिसमें रायचंद भिलाला, थाना इंदार थाना से छर्च, सउनि सुल्तान सिंह को छर्च से थाना कोतवाली, सउनि विनोद गौतम को थाना नरवर से थाना अमोला,का.सउनि बाबू सिंह सेंगर को थाना यातायात से थाना इंदार, का.सउनि शहजाद खान को यातायात थाना से थाना बैराड़, का.सउनि अशोक कुमार को थाना करैरा से थाना यातयात, का.सउनि नवल सिंह धानुक को थाना बैराड़ से थाना फिजिकल, सउनि इंदर सिंह गुर्जर को थाना गोवर्धन से थाना नरवर, का.सउनि चरण सिंह को चौकी हिम्मतपुर से चौकी सुनारी एवं आरक्षक अंकित सिंह को थाना दिनारा से चौकी थनरा के लिए स्थानांतरित किया है।