नरवर से युवक लापता, 11 दिन बाद भी नहीं लौटा घर / Shivpuri News

नरवर। नरवर तहसील की भीमपुर ग्राम पंचायत के गोपलिया गांव में रहने वाला बाबूलाल कुशवाह जिसकी 38 वर्ष है 4 मई को अपने घर से झिरना मंदिर पर गया था। जो आज तक घर वापस नहीं पहुंचा। बाबूलाल के पिता एवं चाचा ने बताया कि हमारा बच्चा अपनी पत्नी और बच्चों से मंदिर का कहकर गया था लेकिन जब वह शाम तक घर नहीं आया तब हमने और हमारे सहयोगीयों ने आस पास के गांव में ढूंडने का प्रयास किया लेकिन निराशा हाथ लगी। बाबूलाल के ना मिलने पर परिजनों ने सतनबाडा थाने में जाकर थाना प्रभारी को सारा मामला बताया पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।