शिवपुरी| भौंती थाना क्षेत्र के रिट्ठनपुरा गांव में बेटी-बेटा सहित मां के कुएं में डूबकर आत्महत्या की वजह पति निकला। पुलिस ने विवेचना के बाद पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नकारी के मुताबिक बहिन संध्या उर्फ पार्वती (31) पत्नी पवन कुशवाह अपनी बेटी नीतू (8) और बेटा प्रवेश (5) निवासी रिट्ठनपुरा ग्राम महोबा डामरौन की कुएं में डूबने से 12 मई को मौत गई थी। पुलिस ने 13 मई को पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है। मायके पक्ष की बयानों के आधार पर मौत का जिम्मेदार मानते पुलिस ने शनिवार को आरोपी पवन कुशवाह के खिलाफ धारा 498, 306 के तहत केस दर्ज लिया है।
तीन की मौत मामले में पति पर केस दर्ज / Shivpuri News




