शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सेगाड़ा में पति, पत्नी व साले के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादी भरत पुत्र लाखनसिंह धाकड़ 27 साल निवासी ग्राम पाटई थाना आरोन जिला ग्वालियर ने बताया कि वह अपनी ससुराल मालबर्बे पत्नी को लेने आया था मेरी पत्नी ने बताया कि मेरी मम्मी मामा के यहां ग्राम सेगाड़ा है और मामा ने अपना भी न्योता किया है फिर मैं अपनी पत्नी मधु व साले दीपक के साथ मामा ससुर मुरारी धाकड़ निवासी सेगाडा के यहां न्योता खाने के लिए पहुंचा। रात करीव 9 बजे की बात है जब मामा ससुर मुरारी धाकड़ के घर के बाहर था तभी मेरे मामा ससुर मुरारी के लड़के मनोज धाकड़ व भूरा उर्फ देवेन्द्र धाकड़ मेरी पत्नी से कहने लगे कि मेरे पिता ने तुम्हारा कन्यादान किया था तुम मालबर्बे मत जाया करो सीधे हमारे यहां सैगाड़ा आया करो। जिस पर पत्नी ने कहा वह तो मेरा मायका है मैं तो वहां जाया करुंगी, इसी बात पर से दोनों मेरी पत्नी मधु को गालियां देने लगे जब मैंने गाली देने से मना किया तो दोनों मुझे भी गाली दी और मारपीट कर दी। मारपीट होते देख बचाने मेरा साला दीपक आया तो उसकी भी मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद वह थाने आए और मामले में केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment